फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 30 Mar 2025 08:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में उसूर के बोत्तामरका की पहाड़ी नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में उसूर के बोत्तामरका की पहाड़ी नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उसूर थाना क्षेत्र के बोत्तामरका की पहाड़ी पर महुआ बिनने गई उसूर सोढ़ी पारा निवासी सुशीला सोढ़ी पति स्व. पापैया सोढ़ी उम्र 40 नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई थी। 

विज्ञापन


उसे इलाज के लिए उसूर अस्पताल लाया गया था। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया है कि घटना शाम करीब 5.30 बजे के दरमियान की है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2004 से नक्सलियों के द्वारा लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से 7 निर्दोष ग्रामीणों की मौत हुई है। वही 6 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए है। बता दे कि नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किये जाते है, जिसकी चपेट में कभी निर्दोष ग्रामीण तो कभी निरीह पशु आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें