फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IED Blast: बीजापुर में आईईडी की चपेट में आया 15 साल का नाबालिग, सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों से की अपील, सर्च जारी

Mon, 05 Jan 2026 01:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

ग्रामीण राम पोटाम जंगल जाते समय माओवादियों द्वारा पहले से लगाए प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माओवादियों ने पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में ग्राम कोरचोली निवासी एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह लेंड्रा कोरचोली जंगल क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम सुबह के समय जंगल की ओर गया था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के कारण ग्रामीण के पैर में गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा घायल को तत्काल 222 बटालियन केरिपु कैम्प, कोरचोली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके पश्चात बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आईईडी की खोज और निष्क्रियकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें