फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; रायफल और विस्फोटक बरामद

Fri, 12 Sep 2025 11:55 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

आज सुबह 9 बजे के आसपास से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से 303 रायफल सहित अन्य हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

विज्ञापन


इस अभियान के दौरान आज सुबह 9 बजे के आसपास से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही मौके से 303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें