फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: गूंजेपर्ति के जंगल से दो आईईडी बरामद, किया गया निष्क्रिय, वहीं फरार नक्सली सहित दो गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में गूंजेपर्ति कैम्प में तैनात कोबरा 205 के जवानों ने एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई ढेड़ ढेड़ किलो के दो आईईडी को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
दो आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में गूंजेपर्ति कैम्प में तैनात कोबरा 205 के जवानों ने एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई ढेड़ ढेड़ किलो के दो आईईडी को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि उसूर थाना क्षेत्र के गूंजेपर्ति कैम्प से कोबरा 205 की टीम एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इस दौरान गूंजेपर्ति के कच्चे रास्ते मे नक्सलियों द्वारा बीयर बॉटल में ढेड़ ढेड़ किलो के 2 आईईडी प्लांट किये गए थे। जिसे जवानों ने डिटेक्ट किया। इसके बाद कोबरा 205 की बीडी टीम द्वारा मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। जवानों की सतर्कता व सूझबूझ के चलते नक्सलियों के नापाक मंसूबे एक बार फिर से विफल हो गए।

 

विज्ञापन

दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फरार नक्सली सहित दो गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने कई दिनों से फरार चल रहे हत्या लूट, आगजनी व पुलिस पर हमले के आरोपी समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से आईईडी, बियर बॉटल स्वीच बैटरी व कुल्हाड़ी बरामद किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज बासागुड़ा थाना, सीआरपीएफ व कोबरा जवानों की संयुक्त टीम गुटटुम नेंड्रा व तिम्मापुर की तरफ निकली थी। अभियान के दौरान गुटटुम नेंड्रा के जंगल व तिम्मापुर से 2 सक्रिय नक्सलियों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक इनमें एक नेंड्रा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष ताती लखमा पिता सन्नू उम्र 38 निवासी तिम्मापुर शामिल है। 

जिस पर 10 हजार का ईनाम घोषित है। यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस पर हमला, अपहरण व यात्री बस में आगजनी की घटना में शामिल रहा। वही एक अन्य संघम सदस्य सोनू उईका पिता बुच्चा उम्र 28 निवासी तिम्मापुर भी शामिल है, जो तिम्मापुर के ग्रामीण मिच्चा हड़मा के अपहरण व हत्या करने की घटना में शामिल रहा। जवानों ने इनके कब्जे से 8 नग बियर बॉटल, आईईडी, स्वीच, बैटरी व कुल्हाड़ी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें