फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में IED ब्लास्ट: चपेट में आए दो बच्चों की मौत, नक्सलियों ने सैन्य जवानों के लिए लगाया था बारूद

Mon, 13 May 2024 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले के ओड़सा पारा में खेत में खेल रहे दो बच्चे आईईडी की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के ओड़सापारा में खेत में खेल रहे दो बच्चे आईईडी की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्हें प्रारंभिक सूचना मिली है कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार बसे बोड़गा गांव के ओड़सापारा में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्राम बोड़गा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम उम्र लगभग 13 एवं बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम उम्र लगभग 11 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भैरमगढ़ थाना द्वारा गांव वालों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें