फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी गई श्रद्धांजलि, निर्भीक पत्रकारिता के लिए किया गया याद

Thu, 01 Jan 2026 07:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक पर गुरुवार को बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चंद्राकर को पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
दिवंगत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को जिला मुख्यालय बीजापुर के हृदय स्थल जय स्तंभ में बस्तर के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चंद्राकर को पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बेबाक और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मुकेश चंद्राकर की एक जनवरी 2025 को निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था, जो तीन जनवरी 2025 को स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में मिला था।

इस जघन्य घटना के सामने आने के बाद पूरे छत्तीसगढ़, बस्तर अंचल सहित देशभर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई थी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने मुकेश चंद्राकर के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि मुकेश ने हमेशा सच के पक्ष में खड़े होकर निर्भीक पत्रकारिता की और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मुकेश चंद्राकर के आदर्शों पर चलने और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें