फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सीआरपीएफ कैम्प में हमला करने समेत कई घटनाओं में शामिल एक लाख के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में पामेड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने हत्या ,अपहरण, लूट व सीआरपीएफ कैम्प में हमला करने की घटना शामिल एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में पामेड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने हत्या ,अपहरण, लूट व सीआरपीएफ कैम्प में हमला करने की घटना शामिल एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ थाना व सीआरपीएफ 151 बटालियन की टीम धर्मारम व जीडपल्ली की ओर निकली थी। अभियान के दौरान टीम ने जिड़पल्ली से एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष रामबाबू पुनेम पिता समैया उम्र 25 निवासी धरमारम , मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर लखमा मड़कामी पिता मंगरु उम्र 35 निवासी जिड़पल्ली व मिलिशिया कमाण्डर हड़मा माड़वी पिता भुसका उम्र 37 निवासी इंकाल थाना पामेड़ को पकड़ा है। 

पकड़े गए नक्सली सात अगस्त 2024 को ग्राम बड़शनपाल के ग्रामीण के अपहरण हत्या व लूट की घटना व चिंतावागु सीआरपीएफ कैम्प पर हमले की घटना में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध पामेड़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें