फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: शहीदों के घर पहुंचा तिरंगा, परिजनों को सम्मान; बीजापुर में पुलिस-प्रशासन की अनूठी पहल

Wed, 12 Aug 2026 08:23 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

Chhattisgarh News: बीजापुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद परिवारों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और उन्हें तिरंगा भेंट किया। अधिकारियों ने परिवारों को स्वतंत्रता दिवस पर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
शहीद परिजनों को श्रीफल और तिरंगा भेंट करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने जिले में निवासरत शहीद परिवारों के घर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

विज्ञापन


शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल और तिरंगा भेंट
अधिकारियों ने शहीद परिजनों का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी भेंट किया गया और शहीद परिवारों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर में तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

शहीद परिवारों से कहा- आपका त्याग देश की प्रेरणा
शहीद परिजनों से संवाद के दौरान अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा और सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद परिवार देश और समाज के लिए सम्मान एवं गौरव का प्रतीक हैं तथा जिला पुलिस एवं प्रशासन उनके साथ सदैव खड़ा है।
विज्ञापन


शहीदों के आंगन में तिरंगा बना कृतज्ञता का प्रतीक
‘तिरंगा नमन, शहीदों के आंगन में’ पहल के माध्यम से शहीद परिवारों के घर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज भेंट करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वीर शहीदों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता और सम्मान की भावपूर्ण अभिव्यक्ति है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर केस का आया फैसला, 8 में से 5 आरोपियों को न्यायालय ने उम्र कैद की सुनाई सजा, मृतक के परिजनों ने फांसी की मांग
विज्ञापन


घर-प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील
जिला पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें। बीजापुर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए वीर शहीदों की स्मृति, उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें