फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: सूखे नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश, कारवॉश सेंटर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार; सरगना पकड़ा

Wed, 29 Apr 2026 03:28 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर पुलिस ने सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करीब एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूखे नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आकाश ठाकुर कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त कारवॉश सेंटर से गोली, कैप्सूल और थिनर जैसी नशीली सामग्री बरामद की गई थी। इस मामले में उसके सहयोगी धर्मेन्द्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी को जिला दंतेवाड़ा से धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी के अन्य सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बीजापुर पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनों से सूखे नशे के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बीजापुर पुलिस का यह अभियान नशा मुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें