तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
बीजापुर में सोमवार की रात एक कार सड़क पर अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस घटना में वाहन में सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तोयनार थाना के एएसआई ने बताया कि युवक कार से जगदलपुर से बीजापुर की और आ रहा था तभी रात 10 से 10.30 बजे के बीच वाहन अनियंत्रित होकर धनोरा कैम्प के सामने दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
इस घटना में 20 वर्षीय आशीष साहनी पिता लक्ष्मण साहनी निवासी मांझीगुड़ा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।