फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान पर भालू ने किया हमला, रायपुर रेफर, उपचार जारी

Fri, 07 Nov 2025 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवान सिर्फ नक्सलियों से ही नहीं, बल्कि जंगल के अनदेखे खतरों से भी रोजाना दो-चार होते हैं।
विज्ञापन
भालू (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवान सिर्फ नक्सलियों से ही नहीं, बल्कि जंगल के अनदेखे खतरों से भी रोजाना दो-चार होते हैं। बीजापुर जिले के करेगुट्टा इलाके में चल रहे नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को एक जवान पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन


घायल जवान की पहचान वेट्टी कन्ना के रूप में हुई है, जो अपने दल के साथ सर्चिंग पर निकले थे। अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। साथी जवानों ने भालू को भगाया और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। भालू के हमले से घायल हुए जवान को हेलीकॉप्टर से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए वेट्टी कन्ना को रायपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें