फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: 83 मवेशियों की तस्करी नाकाम, सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगल के रास्ते अवैध रूप से मवेशियों को तेलंगाना ले जा रहे सात तस्करों को धर दबोचा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगल के रास्ते अवैध रूप से मवेशियों को तेलंगाना ले जा रहे सात तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से कुल 83 नग गौवंश मवेशी भी बरामद किए हैं, जिन्हें ग्राम पंचायत मद्देड़ स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलंगाना राज्य के तस्कर मिनकापल्ली तारलागुड़ा के जंगल रास्ते से गौवंश पशुओं को हांककर एटुनगरम तेलंगाना की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मद्देड़ थाना की टीम ने ग्राम मिनकापल्ली के पास घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरचंच ईसलावत (26), डोडला कोत्तुर, एटुनगरम,  रमेश मुनावत (25), डोडला कोत्तुर, एटुनगरम, भुक्य पंतलु (55), डोडला कोत्तुर, एटुनगरम, भुक्या मानसिंह (45), डोडला कोत्तुर, एटुनगरम, जरपल्ला कमलेश (22), रेडडीपल्ली, एटुनगरम, दशरथ जरपल्ला (30), डोडला कोत्तुर, एटुनगरम व अजमेरा रमेश (25), रेडडीपल्ली, तेलंगाना के रूप में हुई है। पूछताछ में सभी आरोपी पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष 83 नग मवेशी बरामद किए गए। 

थाना मद्देड़ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में रिमांड पर पेश किया है। वही एसडीएम भोपालपटनम् के आदेश पर सभी बरामद मवेशियों को ग्राम पंचायत मद्देड़ के कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें