फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नडपल्ली और फुटापल्ली के जंगल से छह नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी को मिली सफलता

Sat, 30 Nov 2024 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने नडपल्ली के जंगल से छह नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
छह नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने नडपल्ली के जंगल से छह नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना, कोबरा व सीआरपीएफ की साझा टीम एरिया डॉमिनेशन पर गलगम, नडपल्ली व फूटापल्ली की ओर निकली हुई थी। 

विज्ञापन

अभियान के दौरान नडपल्ली और फुटापल्ली के जंगल से छह नक्सली जन मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री व नक्सली साहित्य के साथ पकड़ा गया। 

पकड़े गए नक्सलियों में लक्ष्मण दूधी पिता पोज्जा उम्र 21 निवासी पुजारी कांकेर, देवा सोढ़ी पिता स्व. हुंगा उम्र 37 निवासी पुजारी कांकेर, नर्सिम्मा सुन्कर उर्फ नरसिम्हा शंकर पिता बचैया उम्र 42 निवासी पुजारी कांकेर, मोहनराव आउल पिता रामैया आउल उम्र 29 निवासी पुजारी कांकेर, नागराज शुकर पिता सत्यम उम्र 25 निवासी पुजारी कांकेर व गोपाल सुंकर पिता लक्षमैया उम्र 28 निवासी पुजारी कांकेर थाना उसूर शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना उसूर में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें