बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा हैं। कांग्रेस के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओ ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये।
बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा हैं। कांग्रेस के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओ ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। जानकारी में मुताबिक शनिवार को भाजपा नीति रीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओ ने बीजापुर भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर ब्लॉक के जैतालुर पेद्दाकोडेपाल व भोपालपटनम ब्लाक संगमपल्ली व मद्देड़ के कांग्रेस छोड़कर आये कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इधर ठीक चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने से इसका असर आगामी दिनों में होने वाले चुनाव पर दिख सकता हैं।