सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबाी मिली है। जंगल में छिपाकर रखा भारी मात्रा में बंदूक एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुकमा जिले के मरकनगुड़ा व मेटागुड़ा में फोर्स को कामयाबी मिली है। चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेड एवं मेट्टागुड़ा कैम्प इलाके में सुरक्षबलों की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। सुरक्षाबलों को बन्दूक, 12बोर राइफल, बीजी सेल और भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री बरामद की गई है।