फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 16 नक्सलियों को किया गिरफ्तार; विस्फोटक सामग्री बरामद

Tue, 02 Sep 2025 05:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
विज्ञापन
गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गंगालुर, जांगला व बासागुड़ा थाना क्षेत्रों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान कुल 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री और नक्सली प्रचार सामग्री भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई डीआरजी, थाना बासागुड़ा, थाना गंगालूर, थाना जांगला, कोबरा बटालियन 210 एवं 202 तथा सीआरपीएफ 229 की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। इस कार्रवाई में थाना बासागुड़ा से 2, थाना गंगालूर से 6 व थाना जांगला से 8 नक्सली गिरफ्तार किए है। पकड़े गये नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

आईईडी से हमले की थी योजना
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी विस्फोट की योजना बना रहे थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने विस्फोटक सामग्री और प्रचार सामग्री एकत्र की थी। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें