फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: एसडीएम की अध्यक्षता में निकासी बैठक संपन्न, नैमेड और दुगोली समेत 20 पंचायतों से वसूली

Tue, 17 Feb 2026 10:03 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में निकासी बैठक संपन्न
विज्ञापन

बीजापुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों के पालन में जनसुनवाई सह निकासी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी बीजापुर जागेश्वर कौशल ने की। यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कराए गए सामाजिक अंकेक्षण में उजागर अनियमितताओं के आधार पर की गई।

विज्ञापन


बैठक में 26 पंचायतों के सामाजिक अंकेक्षण पूर्ण होने के बाद सामने आई अनियमितताओं की बिंदुवार समीक्षा कर उनका निराकरण किया गया। जांच में वित्तीय गड़बड़ियां पाए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पंचायतों पर वसूली एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई।

निकासी बैठक में लगभग 20 पंचायतों से राशि वसूली के आदेश जारी किए गए, जबकि 5 पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों पर अर्थदंड आरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त एक तकनीकी सहायक पर भी आर्थिक दंड लगाया गया। वसूली की राशि अलग अलग पंचायतों में 623 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक निर्धारित की गई। वहीं अर्थदंड की राशि संबंधित प्रकरणों के अनुसार 200 रुपये से 1000 रुपये तक लगाई गई।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सर्वोपरि है और सामाजिक अंकेक्षण में पाई गई अनियमितताओं पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वसूली की गई 20 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत नैमेड, तुमनार, पापनपाल, मिडते, चेरपाल, मुसालूर, दुगोली, बोरजे, धनोरा, कैका, ईटपाल, मनकेली, कांदुलनार, गंगालूर, कमकानार, चिन्नाकवाली, मोरमेड़, तोयनार, संतोषपुर और पेदाकोडेपाल शामिल हैं।

सोशल ऑडिट कार्य में सहयोग नहीं करने पर दो विभागों के अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। सोशल ऑडिट टीम द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत चिन्नाकवली में कार्य एजेंसी उद्यान विभाग द्वारा किए गए कार्यों में सोशल ऑडिट के दौरान आपत्ति पाई गई है, जिसके निराकरण हेतु संबंधित विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी को लगातार पत्राचार किया गया, किन्तु उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इसी प्रकार कृषि विभाग के कार्यों में भी सोशल ऑडिट के दौरान सहयोग नहीं किया जा रहा है।

इस पर एसडीएम बीजापुर द्वारा एक सप्ताह के भीतर ऑडिट से संबंधित समस्त अभिलेख जमा कर सहयोग सुनिश्चित करने, अन्यथा राशि वसूली की कार्रवाई करने हेतु चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपसंचालक पंचायत हिमांशु साहू, सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी, कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गवेल, पंचायतों के तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें