फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू पुजारी आत्महत्या केस: फरार आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज है तेलंगा समाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Jun 2026 11:43 AM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

प्रधान अध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर तेलंगा एवं तेलगा समाज समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चिंता व्यक्त की है। समिति ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी छविनाथ डोंगरे और शैलेष वासम कई महीनों से फरार हैं, जबकि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक शाला मंजारपारा पालनार के प्रधान अध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या का मामला गरमा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर तेलंगा एवं तेलगा समाज समिति ने गहरी चिंता व्यक्त की है। समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


समिति ने आरोप लगाया कि घटना के कई महीने बीत चुके हैं। मुख्य आरोपी छविनाथ डोंगरे (सहायक कार्यक्रम समन्वयक) और शैलेष वासम (तकनीकी सहायक) खुलेआम घूम रहे हैं। वे अपने परिवार तथा कार्यालय से भी संपर्क में हैं। पुलिस और प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करने में विफल रहे हैं। पहले भी कई बार ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। 

इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ नोटिस चस्पा किए गए थे। निर्धारित समय में अनुपस्थित रहने पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी भी दी गई थी। फिर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इससे अपराधियों को छूट मिलने जैसी धारणा समाज में फैल रही है। यह शासन-प्रशासन पर लोगों के विश्वास को झकझोर रहा है।

विभागीय कार्रवाई पर सवाल
ज्ञापन में बताया गया कि दोनों आरोपी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। विभागीय स्तर पर सेवा समाप्ति या अन्य कार्रवाई नहीं की गई। समिति ने छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र का हवाला दिया। इसमें अनधिकृत अनुपस्थिति की स्थिति में विभागीय जांच और सेवा समाप्ति का प्रावधान है। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर समिति ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कलेक्टर से तेलंगा समाज ने की ये मांग
तेलंगा समाज समिति ने कलेक्टर से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने शासन के नियमों के अनुसार विभागीय जांच कर सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। समाज व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की मानी जाएगी। बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने बताया कि उन्हें आवेदन मिला है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले को समय सीमा की बैठक में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें