फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय गर्मी से मिली राहत: बीजापुर में मौसम ने बदली करवट, आंधी तूफान के साथ हुई बारिश; कई घरों को नुकसान

Thu, 23 May 2024 09:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बीजापुर में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। जिसके लोगों को गर्मी से राहत तो मिली। लेकिन कई घरों को नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
आंधी तूफान और बारिश से कई घरों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम ने करवट बदलकर भीषण गर्मी से जहां लोगों को राहत पहुंचाई है। वहीं आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं। बीजापुर के कुछ हिस्से में मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार को बीजापुर के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश का बड़ा असर हुआ।

विज्ञापन


बीजापुर के कई इलाके में भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। खबर के मुताबिक, गुरुवार को गर्मी और उमस के बीच दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश शुरू हो गई।  

बारिश के कारण कई घरों में भी पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि शाम को शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई मकानों के छप्पर उड़ा दिए। बीजापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले रेड्डी गांव में बारिश और आंधी तूफान के चलते कई पेड़ धराशाई हो गए।
विज्ञापन


आधा दर्जन से ज्यादा मकान ढह गए। कई मकानों पर पेड़ गिरने से मकानों को नुकसान पहुंचा है। घरों के अंदर तक पानी घुस गया। घर गिरने के डर से कई लोग मकान छोड़कर भग गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें