फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष जानकी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Fri, 15 Aug 2025 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय बीजापुर में गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा द्वारा ध्वजारोहण कर की गई।
विज्ञापन
अध्यक्ष जानकी ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय बीजापुर में गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


अध्यक्ष कोरसा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आज़ादी हमें अनेक बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने कार्य को केवल नौकरी न मानते हुए, नैतिक मूल्यों के साथ उसे पूरी निष्ठा से करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें