फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: विस्फोटक के साथ दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, टिफिन बम समेत अन्य आपत्तिजनक सामान हुआ बरामद

Sat, 03 Aug 2024 11:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। पामेड़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों के जवानों ने जारपल्ली के जंगल से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से टिफिन बम, विस्फोटक व पम्पलेट बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोबरा व थाना पामेड़ की संयुक्त पार्टी जारपल्ली व एमपुर की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान जारपल्ली से गट्टूपल्ली हुरैया (उम्र 34) पिता रामा गट्टूपल्ली जोगैया निवासी जारपल्ली व मड़कम हिड़मा (उम्र 25) पिता हिड़मा पांडू निवासी जारपल्ली थाना पामेड़ बीजापुर को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। पामेड़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें