फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: पोटाकेबिन पाकेला में बच्चों के भोजन में फिनाइल, हंगामे के बाद चक्काजाम खत्म

Tue, 26 Aug 2025 05:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ अंतर्गत पोटाकेबिन पकेला में बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
हंगामे के बाद चक्काजाम खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ अंतर्गत पोटाकेबिन पकेला में बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने जांच दल गठित कर दिया है, जो दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

विज्ञापन


घटना के विरोध में कांग्रेस और बस्तरिया राज मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पोटाकेबिन पकेला के सामने चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि जब तक बच्चों की स्थिति और घटना की सच्चाई सामने नहीं आएगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे। चक्काजाम की वजह से क्षेत्र का यातायात कई घंटों तक ठप रहा। स्थिति को संभालने के लिए जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। छिंदगढ़ एसडीएम प्रताप विजय खेशके ने जनप्रतिनिधियों की एक टीम को बच्चों से मिलने की अनुमति दी। इस दौरान चार सदस्यीय प्रतिनिधि दल ने बच्चों से मुलाकात की और उनकी स्थिति जानी। प्रतिनिधि टीम की मुलाकात के बाद माहौल धीरे-धीरे शांत हुआ। बच्चों से मिलने के बाद कांग्रेस और बस्तरिया राज मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खत्म करने की घोषणा की। इससे यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें