फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: मुनगा मुठभेड़ में मारा गया था पाण्डु, पुलिस ने की शिनाख्त, एनकांउटर में कई नक्सली घायल

Fri, 13 Dec 2024 02:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में बुधवार को गंगालुर थाना क्षेत्र के मुनगा के जंगल में सुरक्षाबलों व नक्सलियों की कंपनी नम्बर दो के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
नक्सली सामग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में बुधवार को गंगालुर थाना क्षेत्र के मुनगा के जंगल में सुरक्षाबलों व नक्सलियों की कंपनी नम्बर दो के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त कर ली गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गंगालुर थाना क्षेत्र के मुनगा के जंगल पहाड़ में जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान गंगालुर एरिया कमेटी प्लाटून डिप्टी कमाण्डर पाण्डु माड़वी पिता आन्दो माड़वी निवासी नयापारा ग्राम मुंगा के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जवानों ने नक्सली के शव में साथ 1 नग 9 mm पिस्टल, 1 नग टिफिन बम, 1 नग कुकर बम सहित विस्फोटक पदार्थ व अन्य रोजमर्रा की सामग्री बरामद की थी। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए है या घायल हो हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें