जवानों ने तीन नक्सली स्मारकों को किया ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
बीजापुर में जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को डीआरजी, बस्तर फाईटर व थाना भैरमगढ़ व जांगला की संयुक्त टीम अभियान पर हिंगुम व झारामोंगिया की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान जवानों की संयुक्त टीम ने हिंगुम व झारामोंगिया में नक्सलियों द्वारा बनाये गए अलग-अलग जगहों पर करीब 15 से 20 फिट ऊंचाई के तीन नक्सल स्मारकों को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।