फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 'नक्सली हिड़मा पर कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब', वेंकट का पलटवार, बोले- MLA माफी मांगें

Wed, 15 Jul 2026 06:54 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा दुर्दांत नक्सली कमांडर हिड़मा के महिमामंडन पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के शहीदों और निर्दोष आदिवासियों का घोर अपमान बताया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव पर निशाना साधा है। उन्होंने दुर्दांत नक्सली कमांडर हिड़मा के महिमामंडन पर कड़ा प्रतिकार व्यक्त किया है। वेंकटेश्वर ने इसे छत्तीसगढ़ की शांति, लोकतंत्र और बस्तर के बलिदानियों का घोर अपमान बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक जिम्मेदार विधायक का यह कृत्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हिड़मा झीरम घाटी हमले, ताड़मेटला और बीजापुर-सुकमा के अनगिनत नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। 

हिड़मा ने छत्तीसगढ़ की धरती को वीर जवानों और निर्दोष आदिवासियों के खून से लाल किया है। ऐसे राष्ट्रविरोधी और नरभक्षी का महिमामंडन कांग्रेस की विकृत और नक्सल-समर्थक सोच को उजागर करता है। भाजपा सरकार बस्तर में विकास पहुंचा रही है। वह नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की यह छटपटाहट और नक्सलियों के प्रति हमदर्दी शर्मनाक रूप से सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ की जनता नक्सलियों को 'मसीहा' बताने वाले इस कृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस आलाकमान से सवाल
जी. वेंकटेश्वर ने कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व से सीधा सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि क्या वे अपने विधायक के इस देशविरोधी बयान से सहमत हैं। यदि कांग्रेस नेतृत्व सहमत नहीं है, तो उसने अब तक अटल श्रीवास्तव पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की। बस्तर के जिन परिवारों ने नक्सली हिंसा में अपनों को खोया है, कांग्रेस विधायक का यह बयान उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

भाजपा के उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
भाजपा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अटल श्रीवास्तव अविलंब और बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते। तो भाजपा उनके इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन सड़क से लेकर सदन तक किया जाएगा। भाजपा इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें