बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक ग्रामीण की नक्सलियो ने धारदार हथियार से वार हत्या कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर में नक्सलियों ने मिच्चा हड़मा (25) की धारदार हथियार व टंगिया से सिर और गर्दन में वार हत्या कर दी है।
ग्रामीण हड़मा का शव तिम्मापुर स्कूल के पास सड़क पर मिला हैं। मामले की तस्दीक के बाद पुलिस ग्रामीण हड़मा के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं। ग्रामीण की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।