फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत: ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पूरे इलाके में दहशत

Mon, 27 Jan 2025 11:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों ने बीती रात केशामुण्डी गांव में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा फेंका है। जिसमें ग्रामीण को गद्दार घोषित किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 41 की बीती रात नक्सलियों ने घर में घुस कर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

घटना स्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें नक्सलियों ने गद्दार का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने और पार्टी की सूचना देने की बात लिखी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें