फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: तुगरेल के जंगल से नक्सलियों की आईईडी बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद, जवानों ने कराया नष्ट

Thu, 30 Jan 2025 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

कैंप स्थापना के बाद से क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। इसके पूर्व में कोमटपल्ली में नक्सलियों का डंप बरामद किया गया था।
विज्ञापन
जब्त किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में पामेड़ इलाके के तुगरेल के जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए आईईडी बनाने का सामान व उपकरण को जवानों ने बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के उसूर ब्लॉक के पामेड़ थाना क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने के बाद से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान पर कोबरा 204 व 208 तथा 210 की संयुक्त पार्टी तुमरेल की ओर अभियान के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान टीम ने तुमरेल के जंगल में नक्सलियों के द्वारा बड़ी चट्टानों के बीच में छुपा कर रखे गए आईईडी बनाने के उपकरण और नक्सल संगठन की सामग्री बरामद की गई है। 
विज्ञापन


जवानों ने मौके से 10 क्विंटल यूरिया, आईईडी बनाने की सामग्री, डेटोनेटर, नक्सली काली वर्दी व अन्य सामग्री बरामद की गई है। बता दें कि कैंप स्थापना के बाद से क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। इसके पूर्व में कोमटपल्ली में नक्सलियों का डंप बरामद किया गया था। जिसमें बीजीएल व हथियार बनाने की सामग्री व अन्य उपकरण बरामद किये गये थे। बरामद सामग्री को जवानों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया है। क्षेत्र में लगातार गश्त सर्चिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें