फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur IED Blast: पांचवें दिन मुठभेड़ के लिए जा रहे थे सुरक्षाबल, तभी अचानक हुआ आईईडी ब्लास्ट; एक जवान घायल

Sat, 26 Apr 2025 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

पिछले पांच दिनों से लगातार कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के लिए गलगम से कर्रेगुट्टा पहाड़ी की तरह जा रहे जवान नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलगम से कर्रेगुट्टा की पहाड़ी की ओर जा रहे डीआरजी की टीम आईईडी की जद में आ गई। इस घटना में डीआरजी के पैर में चोट आने से वह घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से लगातार कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के लिए गलगम से कर्रेगुट्टा पहाड़ी की तरह जा रहे जवान नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इस ब्लास्ट में डीआरजी के एक जवान के पैर में चोट आई है। उसे गलगम सीआरपीएफ कैम्प में लाया गया है। यहां जवान का प्राथमिक उपचार चल रहा है। जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉटर से बीजापुर लाने की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें