फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: मारे गए तीन लाख के इनामी नक्सली की हुई पहचान, सेमलडोडी के जंगल में मारा गया था बामन

Sat, 20 Jul 2024 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में शुक्रवार को उसूर ब्लॉक के सेमलडोडी में जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने जिस नक्सली को मार गिराया है। उसकी पहचान तीन लाख के इनामी बामन मड़काम के रूप में हो गई हैं। मारा गया नक्सली नेशनल पार्क एरिया कमेटी में सक्रिय था।
विज्ञापन
हथियार और कारतूत बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शुक्रवार को उसूर ब्लॉक के सेमलडोडी में जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने जिस नक्सली को मार गिराया है। उसकी पहचान तीन लाख के इनामी बामन मड़काम के रूप में हो गई हैं। मारा गया नक्सली नेशनल पार्क एरिया कमेटी में सक्रिय था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स व बीजापुर डीआरजी की संयुक्त टीम मुडगु के सरहदी इलाके में गुरुवार को अभियान चलाया था। इस दौरान शुक्रवार की सुबह उसूर ब्लाक के इलमीडी थाना क्षेत्र के सेमलडोडी के जंगल में ग्रेहाउंड्स व डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 लाख रुपये के ईनामी प्लाटून नम्बर 2 सेक्शन बी कमाण्डर बामन मड़काम उम्र 25 निवासी पंगुड थाना मोदकपाल को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि बामन नेशनल पार्क एरिया कमेटी में सक्रिय था। घटनास्थल से जवानों ने नक्सली शव के साथ एक कार्बाइन मय मैग्जीन, ग्रेनेड, बैटरी, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सली साहित्य, सोलर प्लेट, दवाइयां, बर्तन व अन्य सामान बरामद किया है। मारा गया नक्सली बामन मड़काम विभिन्न घटनाओं में शामिल था। इसके विरुद्ध बीजापुर जिले में 2 अपराध पंजीबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें