फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की गुफा मिली: जिसमें छिप सकते हैं एक हजार नक्सली, कुछ ऐसा था अंदर का नजारा; पांच दिन से जारी ऑपरेशन

Sun, 27 Apr 2025 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान एक गुफा मिला है, जहां एक साथ एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों की गुफा मिली - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन कगार में शामिल जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंच गए है। जवान जिस गुफा में पहुंचे हैं। उसके अंदर एक बड़ा सा मैदान और पानी मिला है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में जवानों को सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान एक गुफा मिली है, जहां एक साथ एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते हैं।

विज्ञापन

पांच दिनों की मशक्कत और 45 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में सफल हो गए हैं। जवान जिस गुफा तक पहुंचे है। वहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गुफा के अंदर जवान पहुंचे हुए है। काफी अंधेरा है। टार्च की रौशनी से जवान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है। कुछ जवान आपस मे बात करते हुए कहे रहे हैं कि यहां एक बड़ा सा मैदान है और अंदर पानी भी है। वीडियो में नक्सलियों के मौजूदगी के निशान दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ समझा जा सकता है कि नक्सली यहां मौजूद थे और जवानों के पहुंचने से पहले नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया।

गुफा के भीतर जवानों का तलाशी अभियान चल रहा है। मौके पर नक्सलियों की भले ही मौजूदगी नहीं मिली पर यह साफ हो गया कि यहां नक्सली सुरक्षित ठिकाना बनाकर रह रहे थे।

भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच पांच दिनों के कड़ी मशक्कत के बाद आखिर जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हो गए। हालांकि जवानों के वहां पहुंचने से पहले ही नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया था।

इस गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक वातावरण है। ऑक्सीजन की भी कमी नहीं है। गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है। ऑपरेशन के दौरान जवानों की और से खोजी गई नक्सलियों की इस गुफा की तस्वीरें और वीडियो मीडिया पर वायरल हो रही है। अमर उजाला इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

दावा किया जा रहा था कि नक्सली गुफा के अंदर मौजदू थे। यहां सवाल यह उठता है कि जब यहां काफी संख्या में नक्सली मौजूद थे तो आखिर वे गए कहां? आशंका है कि पहाड़ के अंदर और भी कई गुफा हो सकते हैं। जिसके रास्ते नक्सली निकले हो।

विज्ञापन

हमें जानकारी नहीं; डीआईजी कमलोचन कश्यप
इस मामले में दक्षिण बस्तर यानी दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते हैं। मौके पर नक्सल ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें