फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद

Fri, 03 Oct 2025 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के गमपुर पुरंगेल जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है।
विज्ञापन
पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के गमपुर पुरंगेल जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है, जिसकी पहचान आयतु पोड़ियाम उम्र 35 वर्ष निवासी गमपुर, पद एरिया कमांड मेंबर एसीएम  गंगालूर एरिया कमेटी के रूप में हुई है। उस पर सरकार द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ के पश्चात इलाके की तलाशी में एक नक्सली का शव, मुठभेड़ स्थल से 1 बीजीएल लॉचर, 1 सिंगल शॉर्ट बंदूक, विस्फोटक सामग्री व नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया। 

बरामद हथियारों में एक बीजीएल लांचर 03 सेल, एक सिंगल शॉट बंदूक 03 राउंड, वॉकी टॉकी, टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली वर्दी और अन्य सामग्री शामिल हैं। वही इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि क्षेत्र में तैनात पुलिस और सुरक्षा बल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने नक्सली कैडरों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता त्यागे, निर्दोष नागरिकों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाना बंद करें। अब उनके सामने केवल एक ही रास्ता बचा है, सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें