फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal attack In CG: बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या, इलाके में मची दहशत

Sat, 25 Oct 2025 09:34 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रवि कटटम (25) और तिरूपति सोढी (38) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश करते हुए खूनी वारदात को अंजाम दिया है। उसूर इलाके में बीती रात दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेलाकांकेर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्ममपूर्वक हत्या कर दी।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रवि कटटम और तिरूपति सोढी के रूप में हुई है। इधर नक्सलियों के द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या करने की सूचना उसूर थाना को मिली है। सूचना पर थाना उसूर द्वारा घटना की तस्दीक की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें