कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई
- फोटो : अमर उजाला
तीन बार के सांसद, तीन बार के विधायक और दो बार के राज्यसभा सांसद साथ ही भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ने सोमवार को राजीव भवन रायपुर में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकम ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है।
प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश से बीजापुर के कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बीजापुर में जिला कांग्रेस के नेताओं ने वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश करते ही पटाके फोड़े और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दीं। एक सवाल के जवाब में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है। भाजपा नेता हमेशा से आदिवासियों का अपमान करने का काम करते रहे है।
इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, नगर पंचायत भोपालपटनम की अध्यक्ष रिंकी कोरम, नगर पालिका बीजापुर के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, रितेश दास, पार्षद कविता यादव, अनिल कुरसम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामेश मोरला, संतोष गुप्ता, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गीता कमल, संजना चौहान, पार्षद विजार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।