फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ, भुवन बने उपाध्यक्ष

Thu, 06 Mar 2025 09:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने शपथ ली। भुवन उपाध्यक्ष बने। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने लिया शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा शामिल हुए। बीजापुर के सांस्कृतिक भवन मैदान में आयोजित समारोह में एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


पूर्वमंत्री महेश गागड़ा ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों को बीजापुर की जनता ने भरपूर स्नेह व आशीर्वाद दिया है। नगरवासियों की आकांक्षाओं के मुताबिक, शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाकर संवारना है। बीजापुर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने सरकार हर तरह से सहयोग देगी।

वहीं महेश गागड़ा ने शहर के विकास को गति देने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सभी पार्षद को मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। शपथ समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि चित्रकोट के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगणों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जनता के हित में निरंतर सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर संबित मिश्रा ने नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भुवन चौहान निर्वाचित हुए। सभी ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल, सीएमओ बीजापुर  बंशीलाल नुरेटी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें