फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पड़ोसी राज्यों से लाकर खपाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी 10 लाख से ज्यादा की अवैध मदिरा

Sun, 19 Jan 2025 05:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में अवैध शराब को लेकर जिले में लगातार छापामार कार्यवाही जारी है। बीते दिनों आबकारी विभाग ने दबिश देकर जिस तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे से अवैध शराब पकड़ा था।
विज्ञापन
अवैध शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में अवैध शराब को लेकर जिले में लगातार छापामार कार्यवाही जारी है। बीते दिनों आबकारी विभाग ने दबिश देकर जिस तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे से अवैध शराब पकड़ा था। आज पुलिस ने उसी तिरुपति जंगम के हीरापुर स्थित एक किराये के कमरे में रखा 10 लाख रुपये से ज्यादा का अवैध शराब पकड़ा है। बताया गया है कि पड़ोसी राज्यों से लाकर जिले में यह शराब खपाई जा रही थी। 

विज्ञापन


दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना व मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब जिले में खपाई जा रही है। मुखबीर से सूचना के बाद  बासागुड़ा पुलिस ने स्कूल पारा बासागुड़ा निवासी तिरुपति जंगम के द्वारा हीरापुर निवासी आयतु कारम के घर मे अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी तिरुपति जंगम के निशादेही पर आयतु कारम के घर मे छापेमारी कर तेलंगाना व मध्यप्रदेश राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब 116 पेटी गोवा, 252 पौवा कुल 1089.360 लीटर, 7 पेटी मैकडवेल नम्बर 1, कुल 60. 480 लीटर, 82 पेटी किंगफिशर बियर कुल 639. 600 लीटर कुल 1789.440 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित 10 लाख 73 हजार 800 रुपये है। पूछताछ में मुख्य आरोपी तिरुपति जंगम ने बताया कि गीदम निवासी सुल्तान द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब लाकर हीरापुर कारम पारा में आयतु कारम के घर मे छोड़ना व समय समय पर अन्य जगह ले जाकर बिक्री करना बताया। 

तिरुपति के मुताबिक वे हीरापुर में आयतु के घर मे किराए का कमरा लेकर वहां शराब रखता था। तिरुपति जंगम से शराब रखे जाने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया गया। जिस पर मौके से उक्त अवैध शराब की वीडियोग्राफी कर गवाहों के सामने जप्ती की कार्यवाही कर अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अवैध शराब बिक्री के मामले में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है। बता दे कि शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने भी तिरुपति जंगम के घर के एक कमरे में रखे अवैध शराब को जब्त किया था। जिसकी कीमत 90 हजार से ज्यादा की बताई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें