बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग के दौरान माओवादियों का छिपाया बंकर बरामद किया। जंगल में जमीन के भीतर बने बंकर से बीजीएल लांचर, 29 बीजीएल सेल, जनरेटर, सोलर प्लेट समेत बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री जब्त की गई।
बीजापुर में गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादियों के एक भूमिगत बंकर का पता लगाया है। मुखबिर की सूचना पर पीडिया और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने डोडीतुमनार के पटेलपारा पहाड़ी जंगल में सर्चिंग की।
विज्ञापन
अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपा एक बंकर मिला। सुरक्षा जांच और डिमाईनिंग के बाद पुलिस ने बंकर से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में दो जनरेटर, दो लेथ मशीन, एक इन्वर्टर, चार बैटरी, एक छोटी बैटरी, आठ सोलर प्लेट, एक मोटर, एक वेल्डिंग मशीन और एक ड्रिल मशीन शामिल थी। साथ ही, एक देशी बीजीएल लांचर, 29 बीजीएल सेल, लगभग 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर और दो प्लास्टिक ड्रम भी मिले। बरामद सामग्री पर वैधानिक कार्रवाई जारी है।