फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: रातभर की मूसलाधार बारिश से उफान पर जल्लावागू नाला, दर्जनों गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूटा

Tue, 04 Aug 2026 01:48 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में भारी बारिश के चलते जल्लावागू नाला उफान पर है। कई गांवों का भोपालपटनम ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भोपालपटनम क्षेत्र में जल्लावागू नाला उफान पर आने से कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन


जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद भोपालपटनम क्षेत्र का जल्लावागू नाला एक बार फिर उफान पर आ गया। नाले में जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

बारिश के चलते बारेगुडा, लिंगापुर, वरदल्ली, दम्मूर, सकनापल्ली और नल्लमपल्ली समेत दर्जनों गांवों तक पहुंचने वाला मार्ग बंद हो गया है। नाले के दोनों ओर लोग फंसे हुए हैं और आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसका असर विद्यार्थियों, मरीजों और रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान जल्लावागू नाला उफान पर आ जाता है, जिससे कई गांवों का संपर्क घंटों नहीं बल्कि कई बार दिनों तक कट जाता है। लोगों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुल या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग दोहराई है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तेज बहाव के दौरान किसी भी व्यक्ति को नाला या पुल-पुलिया पार नहीं करनी चाहिए। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जलस्तर कम होने के बाद ही आवागमन बहाल किया जाएगा।

यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो अन्य गांवों का संपर्क भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए स्थानीय अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें