फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: इंद्रावती टाइगर रिजर्व के ग्रामीणों ने ताडोबा में सीखे ईको टूरिज्म के सफल गुर

Fri, 27 Mar 2026 07:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के ग्रामीणों ने 19 से 21 मार्च तक ताडोबा-अंधेरी टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण कर ईको-टूरिज्म के सफल मॉडल सीखे। अध्ययन कर ग्रामीण अब क्षेत्र में पर्यटन से रोजगार बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सीखे ईको टूरिज्म के गुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्द्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर के अंतर्गत ईको डेवलपमेंट समिति के सदस्यों के लिए आजीविका विकास से संबंधित शैक्षणिक भ्रमण ताडोबा-अंधेरी टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 19 से 21 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय इस अध्ययन दौरे में ग्राम मट्टीमरका एवं नम्बी के ग्रामीणों ने भाग लेकर ईको टूरिज्म के सफल मॉडलों का गहन अध्ययन किया।

विज्ञापन


दौरे के दौरान समिति के सदस्यों ने जाना कि किस प्रकार पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने टूरिस्टों के ठहरने के लिए होम-स्टे एवं टेंट व्यवस्था, रोमांचक गतिविधियों जैसे ब्रह्मा ब्रिज रस्सी के सहारे आवागमन, जिपजैक बैलेंस, जिप लाइन, कमांडो नेट, स्पॉट वॉल और कायकिंग जैसी सुविधाओं का अवलोकन किया।
 

विज्ञापन

इसके साथ ही नेचर ट्रेल के माध्यम से पर्यटकों को सुबह या शाम 2 किलोमीटर पैदल भ्रमण कराना, जंगल सफारी के तहत जिप्सी से वन्यजीवों का दर्शन कराना, मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करना तथा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गाइड की भूमिका निभाना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यह भी सीखा कि पर्यटकों के लिए स्थानीय व्यंजनों की व्यवस्था, साफ-सफाई का समुचित प्रबंधन और बेहतर आतिथ्य सेवा कैसे सुनिश्चित की जाए। इस शैक्षणिक भ्रमण से ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता की दिशा में नई सोच विकसित हुई है और आने वाले समय में इन्द्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें