फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indravati Tiger Reserve: विस्थापित 2000 वयस्क सदस्य को भारत सरकार देगी 300 करोड़, पहले चरण में 22 गांव शामिल

Thu, 18 Jul 2024 09:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के इन्द्रावती टाईगर रिजर्व के विस्थापित ग्रामीणों की क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में 22 गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के इन्द्रावती टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र से विस्थापित ग्रामीणों की क्षतिपूर्ति मुआवजा की जानकारी इन्द्रावती टाईगर रिजर्व के उप संचालक संदीप बल्गा द्वारा दी गई। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रति परिवार के वयस्क सदस्यों हेतु प्रति सदस्य 15 लाख रुपए है।प्रारंभिक जानकारी अनुसार इस क्षेत्र में 22 गांव है जो मुख्यतः भोपालपटनम अनुविभाग से संबंधित है। इस संबंध में कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई कि इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान् की स्थापना 1981 में हुई तथा इसका उन्नयन इन्द्रावती टाईगर रिजर्व के रूप में 2009 में किया गया। 

इतने लंबे कार्यकाल से इस क्षेत्र के वनवासी अपने अधिकारों से कतिपय कारणों से वंचित रहे। किन्तु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तथा वन एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों से इन वनवासियों की लंबित क्षतिपूर्ति हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


जिसके प्रथम चरण के संबंध में विस्तृत विज्ञापन भी प्रकाशित किया जाएगा। जिससे इन गांवों के पूर्व निवासियों द्वारा अपने दस्तावेज आदि का राजस्व अधिकारी से अभिप्रमाणित कराने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में यह कार्य नियत समय सीमा के भीतर संपादित किया जावेगा। लगभग 500 परिवारों के लगभग 2000 वयस्क सदस्य संख्या अनुसार प्रति वयस्क 15 लाख की राशि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी जो लगभग 300 करोड़ होगी।शेष 56 ग्रामों के लिए द्वितीय चरण में ये योजना लागू होगी। इस क्षेत्र के वन वासियों से अपील की गई है कि वे अपने मूल दस्तावेज संभाल कर रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें