फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: अवैध रेत परिवहन की हो हाई लेवल जांच, बीजापुर से कांग्रेस विधायक ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 30 Aug 2025 05:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में अवैध रेत परिवहन और भंडारण के खिलाफ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विधायक विक्रम मंडावी ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी शनिवार को जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को भोपालपटनम क्षेत्र से तेलंगाना और महाराष्ट्र में हो रहे रेत के अवैध परिवहन की शिकायत की तथा ग्रामीणों ने विधायक के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एक ज्ञापन एसडीएम भोपालपटनम को सौंपा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि बीजापुर जिले के विकासखण्ड भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम-तिमेड़, चन्दूर, तारलागुड़ा में रेत का अवैध भण्डारण किया गया है। जिसका स्थानीय ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव के द्वारा सारे नियमों का उल्लंघन करते हुए पड़ोसी राज्य तेलंगाना और महाराष्ट्र में अवैध रूप से रेत का बिना फीटपास के परिवहन किया जा रहा है। 

तिमेड़ में बडे पैमाने पर रेत के अवैध भण्डारण को लेकर सरकार ने कथित रेत ठेकेदार और भाजपा नेता गौतम राव पर 28 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाकर रेत जब्त किया था। लेकिन ठेकेदार ने आज तक यह राशि नहीं चुकाई है। धड़ल्ले से जिले के पड़ोसी राज्यों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिले से अन्य राज्यों को रेत का अवैध परिवहन ने केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि रॉयल्टी चोरी भी है। सरकार के द्वारा पूर्व में रेत उत्खनन एवं परिवहन का ठेका स्थानीय ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा के माध्यम से दिया गया था। किन्तु भोपालपटनम क्षेत्र के सभी रेत खदानों का भाजपा सरकार में एक ही व्यक्ति भाजपा नेता गौतम राव को कैसे मिल गया। 

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि जिले का रेत पड़ोसी राज्य हैदराबाद (तेलंगाना) और महाराष्ट्र को अवैध रूप से परिवहन करने से स्थानीय स्तर पर रेत की कमी हो रही है और रेत की कीमते आसमान छू रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं सरकारी निर्माण कार्यों के लिये रेत उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रेत खदानों से प्रतिदिन दर्जनों ट्रक बिना नाप-तौल के रेत का अवैध परिवहन करते हुए तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों को सरकारी नियमों को ताक में रखकर बिना मापदण्ड के भेजे जा रहे है। जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

इसलिए रेत परिवहन की उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जाए। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बड़े पैमाने पर तेलंगाना और महाराष्ट्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन होना चिंतनीय है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग है कि भोपालपटनम क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत परिवहन की उच्च स्तरीय जांच की जाए। दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो, अन्यथा आने वाले दिनों में अवैध रेत परिवहन को रोकने को लेकर भोपालपट्नम क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें