फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Wed, 29 Jan 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले से ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। दर्जनों लोगों की आपबीती सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले से ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। दर्जनों लोगों की आपबीती सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, डेकाथलॉन और गुडरिक जैसी नामी कंपनियों के नाम पर ऐप तैयार किया गया है। फिर गिरोह ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को जिनमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं, जोड़ा गया। ग्रुप में जोड़ने के बाद उनसे इन ऐप में पैसे इंवेस्ट करने के लिए कहा गया। उन्हें कुछ ही दिनों में पैसों के डबल-ट्रिपल होने का झांसा दिया गया। 

विज्ञापन


दर्जनों युवा आरोपियों के झांसे में आ गए और इंवेस्ट करना शुरू किया। शुरुआती दिनों में कुछ युवाओं के खाते में पैसे भी आने लगे। धीरे-धीरे ऐप में इंवेस्टर्स की संख्या बढ़ी और इंवेस्टमेंट करोड़ों रुपयों तक पहुंची। फिर इंवेस्टर्स के खातों में भुगतान रोक दिया गया। तब लोगों को ठगी का एहसास हुआ और वे अपनी शिकायत लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें