फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अमला ग्रामसभा की अनदेखी: कूप कटाई पर सर्व आदिवासी समाज ने उठाए सवाल, वन विभाग पर गंभीर आरोप

Mon, 15 Dec 2025 12:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

सर्व आदिवासी समाज ने ग्राम पेद्दाकोड़ेपाल में वन विभाग द्वारा की जा रही कूप कटाई को लेकर गंभीर अनियमितताओं और ग्रामसभा की अनदेखी का आरोप लगाया है। समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने वन विभाग के अधिकारियों पर नियमों का उल्लंघन कर स्वस्थ और युवा पेड़ों की अवैध कटाई का दावा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्व आदिवासी समाज ने ग्राम पेद्दाकोड़ेपाल में की जा रही कूप कटाई को लेकर वन विभाग पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। समाज ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि संबंधित कूप में गिरे पड़े या सूखे पेड़ों की जगह स्वस्थ और युवा पेड़ों की कटाई कर दी गई। कटे पेड़ों में महुआ, बीजा, तेंदू और धावड़ा जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह वन प्रबंधन के नियमों और ग्रामसभा की भावना के विपरीत है।

तेलामी ने वन अधिकारियों के उस दावे को भी बोगस बताया, जिसमें कहा गया था कि कूप कटाई से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। उनके अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को न तो कार्य में शामिल किया गया और न ही उन्हें प्रक्रिया की समुचित जानकारी दी गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा 13 सितंबर 2025 की बैठक और 2 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों के साथ निर्णायक चर्चा का दावा तथ्यहीन है। ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि अधिकारी केवल फोटो सेशन कर लौट गए और वास्तविक संवाद नहीं हुआ। कूप कटाई को लेकर ग्रामीणों को अंधेरे में रखा गया।
 
विज्ञापन

करीब 300 एकड़ में फैला यह जंगल स्थानीय आदिवासियों द्वारा सैकड़ों वर्षों से संरक्षित किया जा रहा है। यह क्षेत्र उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक रूढ़िगत मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां त्योहारों के दौरान होने वाले पारंपरिक आखेट, साथ ही मवेशियों की चराई जैसे सामुदायिक उपयोग होते रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि ग्रामसभा की अनदेखी तत्काल बंद की जाए, कटाई की स्वतंत्र जांच हो और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें