फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर : नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई, चार अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त

Fri, 20 Feb 2026 08:21 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ एवं तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 04 अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ एवं तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 04 अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना फरसेगढ़ क्षेत्रांतर्गत स्थापित FOB पील्लूर में तैनात केरिपु 214वीं वाहिनी के जवानों ने अभियान के दौरान नीलमड़गु के जंगल में निर्मित लगभग 15 फीट ऊँचे अवैध माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया। यह स्मारक माओवादियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से बनाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों ने सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ नष्ट कर दिया।

इसी क्रम में थाना तर्रेम क्षेत्रांतर्गत केरिपु 153वीं वाहिनी के बल ने पेद्दागेलुर एवं कोत्तागुड़ा के जंगलों में अभियान चलाकर निर्मित 03 अन्य अवैध माओवादी स्मारकों को भी ध्वस्त किया। ये स्मारक माओवादियों द्वारा अपने प्रभाव और भय का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से बनाए गए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन तथा क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। माओवादियों द्वारा निर्मित सभी प्रतीकात्मक ढांचों, हिंसा के चिन्हों एवं भय उत्पन्न करने वाले अवशेषों को क्रमबद्ध रूप से समाप्त किया जा रहा है, ताकि आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके। सुरक्षा बलों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शांति एवं विकास के प्रयासों में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या सुरक्षा बलों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें