फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: कुम्मामेटा के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, घायल मिला नक्सली मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 27 Oct 2024 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली सूरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों हुई मुठभेड़ के बाद अभियान के दौरान घायल अवस्था में एक नक्सली मिला है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में नक्सली घायल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली सूरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों हुई मुठभेड़ के बाद अभियान के दौरान घायल अवस्था में एक नक्सली मिला है। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्मामेटा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। भैरमगढ़ थाना के माटवाड़ा के जंगलों में माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर अनिल पुनेम, हुंगा मड़काम व अन्य 10 से 12 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान हुए मुठभेड़ में बेलचर आरपीसी कमेटी सदस्य राकेश कुमार ओयाम पिता बीजा ओयाम उम्र 20 निवासी माटवाडा थाना भैरमगढ़ घटनास्थल घायल अवस्था में मिला। घायल नक्सली का बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि घायल नक्सली के खिलाफ जांगला, भैरमगढ़ व मिरतुर थाना में 4 अपराध पहले से दर्ज है। घटना को लेकर भैरमगढ़ थाना में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें