फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Encounter: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; 12 बोर बंदूक, विस्फोटक बरामद

Fri, 13 Dec 2024 11:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में सशस्त्र नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, मौके जवानों ने 12 बोर बंदूक सहित विस्फोटक बरामद किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में सशस्त्र नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, मौके जवानों ने 12 बोर बंदूक सहित विस्फोटक बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बासागुड़ा तर्रेम क्षेत्र में ग्रामीणों की हत्या में शामिल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, कोबरा, 168 वाहिनी की संयुक्त टीम बीती रात नेंड्रा 
पुन्नूर की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 

इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जवानों ने सर्चिंग के दौरान 2 नग 12 बोर सिंगल शॉर्ट बंदूक, 1 कंट्री मेड गन, कॉर्डेक्स वायर, पांच किलो का टिफिन बम, प्रिंटर, नक्सल वर्दी व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। बासागुड़ा थाना द्वारा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें