फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदूपत्ता आगजनी मामला: बीजापुर के ईटपाल गोदाम में लगी भीषण आग, सुरक्षा इंतजामों पर उठे बड़े सवाल

Mon, 25 May 2026 09:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर के ईटपाल स्थित निजी तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। आग तेजी से फैलने के कारण स्थानीय प्रयास नाकाम रहे। घटना के बाद गोदाम में अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की भारी लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग से करोड़ों रुपये का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के ईटपाल स्थित एक निजी तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना से करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। आगजनी ने तेंदूपत्ता संग्रहण और सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर खामियों को उजागर किया है। गर्मी में ज्वलनशील तेंदूपत्तों के भंडारण के बावजूद गोदाम में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा भारी मात्रा में तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन पर्याप्त संसाधन और अग्निशमन उपकरणों की कमी थी। इससे नुकसान लगातार बढ़ता चला गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है। वे लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि बड़े पैमाने पर तेंदूपत्ता भंडारण के समय सुरक्षा उपाय होने चाहिए थे। मौके पर कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई।

सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न
लोगों का मानना है कि यदि समय पर आग बुझाने की समुचित व्यवस्था होती। तो करोड़ों रुपये के इतने बड़े नुकसान से बचा जा सकता था। यह घटना विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के ज्वलनशील सामग्री का भंडारण कैसे हुआ? क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था? गोदाम का नियमित निरीक्षण क्यों नहीं हुआ? ऐसे कई प्रश्न अब आमजन के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच की मांग
विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। लेकिन क्षेत्र के लोगों को आशंका है कि यह मामला सिर्फ कागजी जांच तक सीमित न रह जाए। लोगों का स्पष्ट कहना है कि इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। इससे आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए। 

वही तेंदूपत्ता आगजनी मामले में सीसीएफ आलोक तिवारी ने कहा कि वह बीजापुर पहुंच रहे हैं। मौके पर देखेंगे कि चूक कहां हुई है। उन्होंने जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें