फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: 11 जनवरी को जगदलपुर में होगी सर्व आदिवासी समाज की सम्भागीय बैठक, कई मुद्दों पर होगा मंथन

Thu, 08 Jan 2026 10:28 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग की महत्वपूर्ण सम्भागीय बैठक 11 जनवरी 2026 को जगदलपुर के कोया कुटमा भवन में होगी। बैठक में बस्तर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारी और विभिन्न आदिवासी समाजों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

विज्ञापन
11 जनवरी को सर्व आदिवासी समाज की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग की एक महत्वपूर्ण सम्भागीय बैठक आगामी 11 जनवरी 2026 (रविवार) को कोया कुटमा भवन, परपा, जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें बस्तर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं विभिन्न आदिवासी समाजों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

विज्ञापन


बैठक में बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिलों के सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्षों के साथ-साथ कोया, गोंड, मुरिया, भतरा, हल्बा, धुरवा, दोरला, मुंडा, उरांव, गदबा, परजा, कण्डरा, अबुझमाड़िया, परधान, कंवर एवं सौरा समाज के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक के दौरान सामाजिक सर्वे हेतु विकसित एसएजीए (SAGA) ऐप की लॉन्चिंग एवं ट्रायल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सम्भागीय अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग एवं जिला अध्यक्षों के संभावित सदस्यों को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कांकेर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष हासपेन जीवन ठाकुर से जुड़े प्रकरण की जांच समिति पर विचार-विमर्श, पेसा कानून एवं वनाधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा, 10 फरवरी 2026 को मनाए जाने वाले भूमकाल दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय करने तथा शासन द्वारा पण्डूम पर्व मनाने के विषय पर भी बैठक में चर्चा प्रस्तावित है। सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गईं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें