फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पंचायतों में आरक्षण की मांग, अनुसूचित जाति के लोगों ने डिप्टी सीएम साव को सौंपा ज्ञापन

Tue, 19 Nov 2024 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में संयुक्त अनुसूचित जाति समिति के लोगों ने मंगलवार को पंचायतों में आरक्षण की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
पंचायतों में आरक्षण की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में संयुक्त अनुसूचित जाति समिति के लोगों ने मंगलवार को पंचायतों में आरक्षण की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का बीजापुर जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिला है। इस जिले में 82 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या अनुसूचित जनजाति की है, भारत सरकार द्वारा गत वर्ष माहरा व महरा जाति को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल किये जाने से अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या में वृद्धि होकर लगभग 15 प्रतिशत से अधिक हो गई है एवं शेष सामान्य व अन्य पिछडा वर्ग के लोग बीजापुर जिले में निवासरत है। 

विज्ञापन


ज्ञापन में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने कहा है कि बीजापुर जिले के ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों में जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को पंचायतों में आरक्षण के आधार पर स्थान सुरक्षित है। साथ ही बीजापुर जिले में अन्य वर्ग के लोग जिनकी जनसंख्या लगभग 2 प्रतिशत के आसपास है उनके लिये भी ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों में सीटें आबंटित किया गया है। 

वर्तमान में जिला पंचायत बीजापुर में सामान्य वर्ग के लिये 2 सीटें है। लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग जिनकी जनसंख्या लगभग 15 प्रतिशत है, जो कि बीजापुर जिले के मूल निवासी भी है। उनके लिये आज पर्यंत तक ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त ही नही हुआ। इसलिये बीजापुर जिले के ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों का पुनः आरक्षण कराया जाना अति आवश्यक है। जिससे की सभी वर्गों के लोगों को सामान रूप से ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें