फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: सीआरपीएफ जवानों की तत्परता से बची ग्रामीण की जान, सांप के डसने से पीड़ित पहुंचाया अस्पताल

Mon, 06 Oct 2025 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम इंदुपारा, कुप्पागुड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ग्रामीण को जहरीले साँप ने डस लिया।
विज्ञापन
सांप के डसने से पीड़ित पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम इंदुपारा, कुप्पागुड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ग्रामीण को जहरीले साँप ने डस लिया। समय रहते सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ  की 199वीं बटालियन के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ पीड़ित को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया, बल्कि उसे सुरक्षित रूप से अस्पताल भी पहुँचाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सर्पदंश की सूचना मिलते ही जवानों ने पीड़ित को तत्काल कुप्पागुड़ा कैम्प लाया, जहाँ बटालियन के चिकित्सक डॉ. शमी अहमद शेख ने तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया। डॉक्टर के अनुसार समय पर इलाज मिलने से ग्रामीण की स्थिति स्थिर हो गई।

इलाज के बाद, दुर्गम क्षेत्र और सीमित संसाधनों के बावजूद, जवानों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मरीज को ट्रैक्टर की मदद से मुतवेंडी तक पहुँचाया। वहाँ से एम्बुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है और डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।सीआरपीएफ 199वीं बटालियन के जवानों की संवेदनशीलता, सेवा भावना और त्वरित कार्रवाई के चलते एक ग्रामीण की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें